Sam Bahadur – पहले दिन फीकी पड़ गई Ranbir Kapoor की Animal के आगे Sam Manekshaw की कहानी

Sam Bahadur- मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित नई मूवी Sam Bahadur फील्ड मार्शल Sam Manekshaw के जीवन पर आधारित है|  आपको बता दें मेघना गुलजार पहले भी दो हिट मूवी दे चुकी है जो कि तलवार (2015) और राजी (2018) है। जबकि इसमें सैम बहादुर की भूमिका में विकी कौशल नजर आएंगे जो कि अपनी पहली दो मूवी सर्जिकल स्ट्राइक और सरदार उधम मूवी में किये गए अच्छे अभिनय के लिए जाने जाते हैं|  यह मूवी Sam Bahadur हमारे देश के फील्ड मार्शल Sam Manekshaw के जीवन पर आधारित है| आपको बता दें कि जापानियों द्वारा दूसरे विश्व युद्ध में इन्हें 9 गोली लगने के बाद भी ये जीवित रहे और लोगों को भी Vicky Kaushal Sam Manekshaw की भूमिका में बहुत ही पसंद आ रहे हैं|

Sam Bahadur Movie Trailer in Hindi

Sam Bahadur Movie Trailer Hindi

Sam Manekshaw कौन थे

Sam Manekshaw एक बहुत ही वीर और मजाकिया किस्म के इंसान थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में पांच युद्ध लड़े| इन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के साथ-साथ पाकिस्तान के साथ 1971 में भी युद्ध लड़ा था और भारतीय सेना को युद्ध में सफल बनाया था|

पाकिस्तानी सेना ने दिया था बड़े पद का लालच

आपको बता दे 1947 में भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय इन्हें पाकिस्तानी सेना में भी शामिल होने का ऑफर दिया गया था| लेकिन इन्होंने भारतीय सेना को ही चुना| आपको बता दे आजादी से पहले हमारे भारत के विभाजन के समय हमारे देश की सारी चीज जैसे की रेलवे, बैंक, सरकारी महकमें, सब कुछ दो भागों में विभाजित हो गया था| यहां तक कि देश का सारा धन भी दो भागों में विभाजित करना पड़ा था|  इसी समय भारत की सेना के भी दो हिस्से हुए जिसमें से 2,60,000 सैनिक भारत ने लिए और बाकी सैनिक पाकिस्तान की तरफ चले गए| उस समय पाकिस्तान के जिन्ना साहब ने इन्हें पाकिस्तानी सेना में उच्च पद देने की पेशकश की थी लेकिन फिर भी इन्होंने भारतीय सेना के साथ रहना ही उचित समझा| विभाजन के बाद Sam Manekshaw को सबसे पहले पंजाब रेजीमेंट के साथ काम करने का मौका मिला और बाद में लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर इन्होंने गोरखा राइफल्स की कमान संभाली| रिटायरमेंट के बाद उनके द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 1947 में उन्हें जिन्ना ने अपनी पाकिस्तानी सेना में शामिल होने का ऑफर दिया था और 1971 युद्ध के समय ऐसा कहा जाता था की अगर Sam Manekshaw उस समय पाकिस्तान की सेना में चले जाते तो भारत 1971 का युद्ध हार जाता।

Sam Manekshaw द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया की युद्ध के समय एक जापानी सैनिक झाड़ियों से निकला और उसने अपनी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग मेरे ऊपर शुरू कर दी उस समय मेरे पेट में पूरी 9 गोलिया लगी और किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा की मै मौत को चकमा देकर बच भी सकता हूँ उस समय मेजर जनरल David Cowan ने सैम को देखा तो अपनी वर्दी का क्रॉस चिन्ह निकालकर सैम की वर्दी में लगा दिया था।

Sam Bahadur फीकी पड़ गई Animal के आगे

आपको बता दें Sam Bahadur अपनी पहले दिन की कमाई 6 करोड़ ही कर पाई| अगर Ranbir Kapoor की फिल्म Animal से इसकी तुलना की जाए तो यह उसके सामने काफी फीकी रही| फिल्म Animal ने पहले दिन ही लगभग 60 करोड़ की कमाई की।  इसके मुकाबले फिल्म Sam Bahadur बहुत कम कमाई कर पाई| Vicky Kaushal के द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब भी दो खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह दोनों लड़ रहे हैं बल्कि वह दोनों एक ही टीम में खेल रहे हैं और हमारी टीम बॉलीवुड है|

Leave a comment