Leopard in Delhi – राजधानी की सड़को पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोगो में मचा हड़कंप

Leopard in Delhi – दिल्ली में तड़के सवेरे शनिवार को एक तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया| तेंदुआ दिखने की यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी| तेंदुआ दिखने की जानकारी दिल्ली पुलिस और वन विभाग को दी गई और मौके पर दिल्ली पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची|

आपको बता दे दिल्ली के एक बेहद वीआईपी इलाके में Sainik Farm के पास आज सुबह एक तेंदुआ देखा गया| तेंदुआ देखे जाने की जानकारी तुरंत पुलिस विभाग और वन विभाग को दी गई| पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए एरिया में जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया| पुलिस और वन विभाग की इस कार्यवाही में वाइल्डलाइफ और RWA के सुरक्षा गार्ड्स ने भी साथ दिया| इस पूरी कार्यवाही में 40 लोगों की टीम बनाई गई थी| जो की जंगल के एरिया में जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है|

Leopard in Delhi – लगभग 90 किलो का है तेंदुआ

एक राहगीर द्वारा बताया गया कि तेंदुआ अचानक से भीड़ को देखकर डर के मारे सैनिक फार्म के पास जंगल की तरफ भाग गया| फॉरेस्ट विभाग की टीम द्वारा बताया गया कि जो यह तेंदुआ देखा गया है वह एक व्यस्क तेंदुआ है जो कि लगभग 90 किलो तक का हो सकता है और फिलहाल हमारी टीम 2 गुटों में बटकर जंगल की तरफ भागे हुए उस तेंदुए को जाल बिछाकर पकड़ने का प्रयास कर रही है| आपको बता दे की तेंदुआ देखे जाने के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन चुका है गनीमत यह रही की आज स्कूलों की छुटी थी तो लोगो ने अपने बच्चो को घरो में ही कैद करके रखा और खुद भी घर से बाहर निकलने में परहेज करने लगे

Leopard in Meerut – मेरठ में भी दिखा था तेंदुआ

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेरठ में भी एक तेंदुए को देखने की घटना सामने आई थी|  लेकिन उस समय वह तेंदुआ व्यस्क नहीं था वह केवल तेंदुए का एक सावक था और बच्चों ने गलती से उसे बिल्ली का बच्चा समझ लिया था और उसे पड़कर सभी बच्चे खेलने लगे और वे बच्चे उस शावक के गले में रस्सी बांधकर बाग में उसके साथ खेलने लगे| फिर कुछ देर बाद जब वहां बाग का माली आया तो वह यह नजारा देखकर भौचका रह गया और उसने आनन-फानन में  आसपास  के लोगों को तेंदए होने की जानकारी दी| फिर पुलिस विभाग और वन विभाग को इस बारे में सूचित किया गया और उस तेंदुए के बच्चे को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई|

क्यों आते है तेंदुए शहर की तरफ

आजकल आए दिन देखा जा रहा है कि कभी दिल्ली में तेंदुआ मिलता है और कभी मेरठ में तेंदुए का सावक मिलता है आजकल ऐसा क्यों हो रहा है कि हमें इंसानी बस्ती के आसपास भी तेंदुए दिखाई देने लगे हैं| तेंदुए के दिखने का मूल कारण गुड़गांव से सटे अरावली के जंगलों की कटाई है आजकल गुड़गांव के जंगलों में अवैध निर्माण किए जा रहे हैं जिससे कि जंगलों की कटाई दिन पर दिन होती जा रही है और जंगल का एरिया दिन पर दिन कम होता जा रहा है और जंगली जानवरों का शहरों की तरफ आने का दूसरा कारण वहां पानी दिन पर दिन सूखता जा रहा है| जिस वजह से जंगली जानवरों को पानी और खाने की कमी होने लगी है| तो खाने और पानी की तलाश में ये जंगली जानवर शहरों की तरफ रुख कर लेते हैं| वन विभाग की टीम इन जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए दिन पर दिन प्रयास करती रहती है।

Leave a comment