JEE Main Registration – आज है आखरी मौका JEE परीक्षा रजिस्ट्रेशन करने का

JEE Main Registration – अगर आप भी JEE Main 2024 परीक्षा देने के इच्छुक हैं और आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आज आपके पास आखिरी मौका है| आपको बता दें आज 30 नवंबर को रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगा|  NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) कल से JEE परीक्षा के लिए online एप्लीकेशन प्रक्रिया बंद कर देगी|  इसीलिए जल्द से जल्द नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

JEE Main Registration Link

What is JEE Main Exam –

JEE (Joint Entrance Examination) यह परीक्षा भारत के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजो में प्रवेश पाने के लिए की जाती है| इसमें दो पेपर होते हैं पेपर 1- B.E / B.TECH में एडमिशन पाने के लिए होता है और इसके प्रमुख कॉलेज NIT /IIT होते हैं जो की CFTIs (Centrally Funded Technical Institutions) द्वारा संचालित किए जाते हैं| जबकि पेपर-2, B-Arch और B-Planning जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए होता है|

JEE MAIN 2024 Eligibility Criteria –

जिन छात्र या छात्राओं ने 12th कक्षा की परीक्षा 2022 या 2023 में पास की है।  या फिर जो छात्र 2024 में 12th क्लास की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हैं|  ये सभी छात्र JEE 2024 का एग्जाम दे सकते हैं|  

आपको बता दें कि JEE 2024 सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक आयोजित  की जाएगी|  और इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं| और परीक्षा केंद्र शहर की जानकारी जनवरी के दूसरे हफ्ते तक  साँझा कर दी जाएगी|  JEE परीक्षा की और अधिक जानकारी के लिए छात्र NTA की वेबसाइट (JEE Information Bulletin) पर क्लिक करके और अधिक जानकारी ले सकते हैं|

JEE 2024 Exam छात्र विभिन्न भाषाओं में दे सकते हैं| छात्र रजिस्ट्रेशन के वक्त अपनी भाषा का विकल्प चुन सकते हैं| इंग्लिश, हिंदी, असम, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, और उर्दू में भी छात्र इस परीक्षा को दे सकते हैं| इसके अलावा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय छात्रों के पास चार शहर चुनने का विकल्प होगा| जिसमे से चुने गए शहरों को प्राथमिकता क्रम के अनुसार छात्रों का परीक्षा केंद्र चयनित किया जाएगा।

JEE MAIN 2024 Exam Fees –

For Only One Paper-लड़को के लिए फीस

General- 1000 रुपए

Gen-EWS/OBC (NCL)- 900 रुपए

SC/ST/PWD- 500 रुपए

For Only One Paper-लड़कियों के लिए फीस

General- 800 रुपए

Gen-EWS/OBC (NCL)- 800 रुपए

SC/ST/PWD- 500 रुपए

For Two Paper-लड़को के लिए फीस

General- 2000 रुपए

Gen-EWS/OBC (NCL)- 2000 रुपए

SC/ST/PWD- 1000 रुपए

For Two Paper-लड़कियों के लिए फीस

General- 1600 रुपए

Gen-EWS/OBC (NCL)- 1600 रुपए

SC/ST/PWD- 1000 रुपए

जो छात्र किसी कारणवश भारत में मौजूद नहीं है तो वो छात्र विदेश में बैठकर भी इस परीक्षा को दे सकते हैं|  विदेश में परीक्षा देने वाले छात्रों को एप्लीकेशन फीस के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा|

Leave a comment