Ishan Kishan Net Worth – 25 की उम्र में करोड़ो का मालिक है बिहार का ये लाल

Ishan Kishan Net Worth करोड़ो में है, Ishan Kishan बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले है। और इनका परिवार पटना में रहता है|  इनके पिता का नाम प्रणव कुमार पांडे है जो की एक बिल्डर है और माताजी का नाम सुचित्रा सिंह है जो की एक गृहणी है| इनके भाई का नाम राज किशन है, इनके भाई के साथ इनके क्रिकेट करियर की एक रोचक घटना जुडी हुई है बचपन में बिहार स्कूल फेडरेशन की टीम में इनके बड़े भाई राजकिशन का सिलेक्शन हो गया था लेकिन ईशान का किसी कारणवश सिलेक्शन नहीं हो पाया था तो अपना सिलेक्शन ना हो पाने के कारण ईशान बहूत निराश हो गए थे, अपने भाई को निराश देख इनके बड़े भाई राज किशन ने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया और अपनी परवाह ना करते हुए अपने भाई के क्रिकेट करियर पर फोकस किया और इन्हे आगे बढ़ने का खूब मौका दिया, 25 साल के इस क्रिकेटर ने अपनी प्रतिभा के दम पर खूब दौलत और शोहरत कमाई है|  तो आइये आज जानते हैं ईशान किशन की नेटवर्थ के बारे में।

Ishan Kishan Family

Ishan Kishan Debut in International Cricket –

आपको बता दें Ishan Kishan Indian Cricket Team की तरफ से तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं| इनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया में चयन 2021 में हुआ था|  टीम इंडिया में चयन के बाद इन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी विकेटकीपिंग और शानदार बल्लेबाजी के बलबूते टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की और यह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी भी मारी है! इशान किशन आज यह खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर टीम इंडिया का अहम हिस्सा है| वर्ल्ड कप 2023 में भी इन्होने शुरुआती कुछ मैचों में ओपनिंग की थी| लेकिन शुभमन गिल की वापसी के बाद वर्ल्ड कप में ये बाकि के मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए| लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इस खिलाडी की प्रतिभा में किसी भी प्रकार की कोई कमी है

ishan kishan net worth
Ishan Kishan Net Worth

Ishan Kishan Salary- आइये जानते है Ishan Kishan Net Worth के बारे में

Ishan Kishan Income-फ़िलहाल ये BCCI द्वारा तय ग्रेड 3 के खिलाड़ी है। BCCI ग्रेड 3 के खिलाड़ियों को अभी सालाना लगभग 1 करोड़ रुपए देती है। जबकि BCCI Grade A+ के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए, Grade A के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए और Grade B के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए देती है इस प्रकार भारतीय टीम के खिलाडी BCCI से करोड़ो रुपया कमाते है

Ishan Kishan IPL Income

Ishan Kishan फिलहाल Mumbai Indians टीम के साथ खेलते हैं|  इनके आईपीएल करियर की शुरुआत 2016 में Gujarat Lions टीम के साथ हुई थी| तो आईए जानते हैं इनको हर साल आईपीएल से कितने रुपए मिलते हैं|

Ishan Kishan Mumbai Indians
Ishan Kishan IPL Price (Year Wise) –

IPL 2016  Gujarat Lions 3.5 करोड़

IPL 2017  Gujarat Lions 3.5 करोड़

IPL 2018  Mumbai Indian 6.2 करोड़

IPL 2019  Mumbai Indiansl 6.2 करोड़

IPL 2020/21  Mumbai Indian 6.2 करोड़

IPL 2022  Mumbai Indian 15.5 करोड़

IPL 2023  Mumbai Indian 15.5 करोड़

इस तरह से ये अब तक आईपीएल में लगभग 60 करोड रुपए कमा चुके हैं|  और कई सालों से ये मुंबई इंडियंस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है|

Ishan Kishan Sponsership Income-

Indian Premier League के अलावा ईशान किशन स्पॉन्सरशिप से भी बहुत मोटा पैसा कमाते हैं उनके प्रमुख स्पॉन्सर इस प्रकार है| Ceat, Bhartiya Reserve Bank, Go Noise, Manyawar, Opposite India इत्यादि। हर साल ईशान किशन इन स्पॉन्सर से भी करोड़ो रुपया कमाते है|

Ishan Kishan Car Collection

इशान किशन के पास कई लग्जरी गाड़िया भी है। जिनमे से प्रमुख Mercedes Benz C Class, BMW 5 Series और Ford Mustang शामिल है। इन सभी गाड़ियों की कीमत करोड़ों रुपए है| इनके अलावा इनके पास बाइक का भी कलेक्शन है|

Ishan Kishan Net Worth

इसके अलावा इनका बिहार में ही एक आलिशान बँगला भी है जिसमे ये अपने परिवार के साथ रहते है और अंत में हम यही कामना करते है की ईशान किशन ऐसे ही अच्छी क्रिकेट खेलकर अपना और हमारे देश का नाम ऐसे ही रोशन करते रहे|

Leave a comment